ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- ब्लू स्टार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अर्की का हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा (साइंस संकाय) का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। इस वर्ष साइंस संकाय में कुल 29 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी, जिनमें सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

विद्यालय के सौरभ ठाकुर ने 476 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अदिति शर्मा और आर्यन ठाकुर ने 473-473 अंक लेकर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जतिन कुमार ने 468 अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य उदय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि साइंस संकाय के 18 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।




