पुलिस पेंशनरों की लंबित देनदारियों पर रोष, धनीराम तनवर ने उठाए सवाल

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया है। इस संबंध में 4 मई 2026 को एसोसिएशन की एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर के नेतृत्व में कई सदस्यों ने भाग लिया।


बैठक में सदस्यों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा पेंशनरों की लंबित देनदारियों व मेडिकल बिलों के भुगतान को लेकर बार-बार घोषणाएं की गईं, लेकिन अभी तक उन्हें पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कई बार सार्वजनिक मंचों से यह आश्वासन दे चुके हैं कि पेंशनरों के मेडिकल बिल एक माह के भीतर अदा कर दिए जाएंगे, परंतु जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत बनी हुई है।


पेंशनरों ने कहा कि वर्षों तक उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था में अपना योगदान दिया, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि यदि समय रहते उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ सकता है, जो प्रदेश के इतिहास में एक असामान्य स्थिति होगी।


बैठक में श्यामलाल ठाकुर, नेकीराम, श्याम लाल भाटिया, दीप राम ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, रतिराम शर्मा, निर्मल ठाकुर, जसवीर सिंह, सतपाल शर्मा, लेखराम काईथ, संत राम चंदेल, पतराम, चमन लाल, पुष्पा सूद, इंदर सिंह, जियालाल, जीतराम, वेद ठाकुर, जीत सिंह, प्रेम कंवर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page