हनुमान बड़ोग में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न, युवा समाजसेवी प्रकाश चंद (लक्की) रहे मुख्य अतिथि

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  हनुमान बड़ोग में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। फाइनल मुकाबला हनुमान बड़ोग और गंदेयोटा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।


गंदेयोटा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 87 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में हनुमान बड़ोग की टीम 70 रन ही बना सकी, जिससे गंदेयोटा ने मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। खेमराज को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
समापन समारोह में युवा समाजसेवी प्रकाश चंद (लकी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार राशि वितरित की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवन अपनाने और आपसी एकता बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही आगामी पंचायत चुनावों में समर्थन की अपील भी की।


इस मौके पर युवक मंडल मनलोग बड़ोग के प्रधान राजेश शर्मा, युवक मंडल हनुमान बड़ोग के उप प्रधान जय शर्मा सहित अश्वनी शर्मा, किशोर कुमार, खेम राज, रिशु शर्मा, हन्नी शर्मा, निखिल शर्मा, करण भारद्वाज, विकास शर्मा सहित लगभग 50 युवा उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page