सरकार का सख्त कदम: सनसनीखेज खबरों पर लगाम के लिए न्यूज चैनलों की TRP रिपोर्टिंग 4 हफ्ते के लिए रोकी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने न्यूज चैनलों की TRP (टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स) रिपोर्टिंग को लेकर सख्त कदम उठाते हुए इसे तत्काल प्रभाव से चार सप्ताह के लिए रोकने के निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय ने BARC (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) को यह आदेश दिया है।


मंत्रालय के अनुसार, कुछ न्यूज चैनलों द्वारा सनसनीखेज, भ्रामक और अटकलों पर आधारित खबरें प्रसारित किए जाने की आशंका जताई गई है, जिससे आम जनता में भ्रम और डर का माहौल बन सकता है। खासतौर पर पश्चिम एशिया से जुड़ी घटनाओं को लेकर बढ़ा-चढ़ाकर और अपुष्ट जानकारी दिखाए जाने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।


सरकार का उद्देश्य TRP की होड़ में गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग पर अंकुश लगाना और समाचार प्रसारण को संतुलित व जिम्मेदार बनाना है।
यह रोक फिलहाल चार सप्ताह या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page