शिमला की सुषमा वर्मा ने रचा इतिहास, इंटर-जोनल फाइनल में ठोके 237 रन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- हिमाचल प्रदेश की स्टार महिला क्रिकेटर सुषमा वर्मा ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है। शिमला ग्रामीण की सुन्नी तहसील से संबंध रखने वाली सुषमा वर्मा ने सीनियर महिला इंटर-जोनल मल्टी डे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में नॉर्थ जोन की ओर से खेलते हुए वेस्ट जोन के खिलाफ 237 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।


यह पारी इस टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी महिला खिलाड़ी द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गई है। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर नॉर्थ जोन टीम को यादगार जीत हासिल हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया


सुषमा वर्मा इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और विश्व कप में हिस्सा ले चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश से टीम इंडिया तक पहुंचने वाली चुनिंदा खिलाड़ियों में उनका नाम शामिल है और वह प्रदेश की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया।
उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश, विशेषकर शिमला क्षेत्र में खुशी की लहर है। सुषमा वर्मा आज प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं, जो यह साबित करती हैं कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page