ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत प्रदेश की 45 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पदोन्नत कर फिमेल हेल्थ सुपरवाइजर बनाया गया है। यह पदोन्नति विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों के आधार पर की गई है।

जानकारी देते हुए बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के महासचिव लायकराम रघुवंशी ने बताया कि यह निर्णय कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

पदोन्नत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल तथा निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बैरी का आभार व्यक्त किया है।
संघ की प्रधान सोनिया डढवाल, राज्य प्रेस सचिव सुभाष, मुख्य सलाहकार रवि दत्त भारद्वाज, राज्य संयोजक नरवीर शर्मा, राज्य उपाध्यक्ष बलवान अभिनाशी तथा सोलन जिला अध्यक्ष मीरा कंवर सहित राज्य कार्यकारिणी ने भी सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है।

वहीं पदोन्नत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं अनिता देवी, कलावती शांडिल, ममता, वीना वर्मा, अरुणा कुमारी, हरि देवी, मधु बाला, कृष्णा कुमारी, बिंता देवी, संध्या देवी, उषा रानी, नीलम कुमारी, रक्षा देवी, सुमना देवी, कल्पना देवी, निर्मला, नीलम पंडित, इंदिरा देवी सहित अन्य ने महासचिव लायकराम रघुवंशी के निरंतर प्रयासों के लिए उनका विशेष रूप से धन्यवाद किया।
कर्मचारियों का कहना है कि इस पदोन्नति से उनका मनोबल बढ़ेगा और वे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर ढंग से जनता तक पहुंचाने में सक्षम होंगी।




