ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा पाकिस्तान को भरोसेमंद साझेदार बताते हुए पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच शांति बहाली के लिए मध्यस्थ की भूमिका दिए जाने के बीच एक नई अमेरिकी कांग्रेस रिपोर्ट ने पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अमेरिकी कांग्रेस की रिसर्च रिपोर्ट में पाकिस्तान को एक बार फिर आतंकवाद की स्थायी शरणस्थली बताया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में कई आतंकी संगठन दशकों से सक्रिय हैं और बड़े सैन्य अभियानों, हवाई हमलों तथा खुफिया ऑपरेशनों के बावजूद उनके ढांचे को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सका है।

25 मार्च को जारी इस रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान कई सशस्त्र और आतंकी समूहों के संचालन का केंद्र बना हुआ है। इनमें कुछ संगठन 1980 के दशक से सक्रिय हैं और आज भी मजबूत नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं।
रिपोर्ट ने यह भी संकेत दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद पाकिस्तान में इन संगठनों की जड़ें पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाई हैं, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।
स्रोत: दैनिक जागरण




