रमेश चौहान को पीसीसी महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने जताई खुशी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कसौली निर्वाचन क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीडी कश्यप ने रमेश चौहान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव नियुक्त किए जाने पर खुशी जताई है।

उन्होंने इस नियुक्ति को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए रमेश चौहान को बधाई दी।
डीडी कश्यप ने कहा कि रमेश चौहान लंबे समय से पार्टी से जुड़े वरिष्ठ एवं सक्रिय नेता हैं। उनके महासचिव बनने से कसौली क्षेत्र सहित जिला सोलन में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।

उधर, क्षेत्र के कई पूर्व जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी रमेश चौहान की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है। पट्टाबरावरी के पूर्व प्रधान सुखराम, पूर्व उपप्रधान राकेश कॉडल, जाबल जमरोट के पूर्व प्रधान मनोहर लाल, मनसा राम पाठक, गगन, जाडली पंचायत के रूपराम, कमला भाटिया तथा हरिपुर पंचायत के शिव युवा क्लब के प्रधान उमेश कुमार ने भी पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए रमेश चौहान को बधाई दी है।
सभी नेताओं ने आशा जताई कि रमेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page