राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में वार्षिक आम सभा आयोजित, परिणाम घोषित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 की अंतिम आम सभा का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक और समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।


सभा के दौरान मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्ढा ने पूरे सत्र का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा। इसके बाद कक्षा नौवीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया और विद्यार्थियों की प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराया गया।
इस मौके पर विभागीय निर्देशों के अनुसार ‘माय करियर एडवाइजर ऐप’ तथा ‘अपार आईडी निर्माण’ से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को भविष्य से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन मिला।


कार्यक्रम में शिक्षक अरुण शर्मा, यशपाल वर्मा, सरोज कुमारी, पवन कुमार, सुभाष चंद, भूपेंद्र कुमार, राकेश कुमार और पूर्ण चंद सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान बंती तनवर, संतोष कुमारी व अन्य सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। स्कूल एडॉप्टर श्यामलाल चौधरी की उपस्थिति भी रही।


अंत में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए विद्यालय के विकास के लिए सुझाव लिए गए। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page