सरस्वती विद्या मंदिर अर्की में नई प्रबंधन समिति गठित, सोनू सोनी अध्यक्ष, राजेंद्र राजपूत सलाहकार बने

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय अर्की में वर्ष 2026-27 के लिए प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। इस संबंध में आयोजित बैठक का संचालन हिमाचल शिक्षा समिति जिला सोलन के उपाध्यक्ष रामचंद्र शास्त्री ने किया।
बैठक में विद्यालय के संचालन को बेहतर बनाने, नामांकन बढ़ाने और शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई।

सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए नई समिति का गठन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित की जाएगी।


नई समिति में सोनू सोनी को अध्यक्ष, बिलासो देवी को उपाध्यक्ष, नवीन गुप्ता को प्रबंध सचिव, चरण दास पंवर को सह सचिव, राजेंद्र कुमार राजपूत को सलाहकार, हरीश गुप्ता को सदस्य, योगेश चौहान को प्रेस सचिव, नीलम चंदेल को कोषाध्यक्ष तथा राज गुप्ता को संरक्षक बनाया गया है। मुख्याध्यापक ईश्वर दास पदेन सदस्य रहेंगे।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page