अर्की में पेंशनर्स कल्याण संगठन की बैठक, लंबित भुगतान को लेकर जताया रोष

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : पेंशनर्स कल्याण संगठन अर्की इकाई की बैठक अध्यक्ष कृष्ण सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के आश्वासन के बावजूद अब तक चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने पर गहरा रोष प्रकट किया।


संगठन के सदस्यों ने कहा कि पूर्व में जारी महंगाई भत्ते (DA) की किस्तों के एरियर का भुगतान भी अभी तक लंबित है। इसके अलावा 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स को संशोधित वेतनमान का लाभ भी नहीं मिल पाया है, जिसमें लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और अन्य वित्तीय लाभ शामिल हैं।
बैठक में संगठन ने सरकार से मांग की कि सभी लंबित वित्तीय देयों का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए, ताकि पेंशनर्स को राहत मिल सके।


इस अवसर पर विजा राम ठाकुर, संयुक्त सचिव गोविंद राम वर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान दौलत राम, धनीराम, रीवा शंकर, किरण शर्मा, डॉक्टर हेतराम वर्मा और मोहन पाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
पेंशनर्स ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन भविष्य में आंदोलन का रास्ता अपनाने पर भी विचार करेगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page