कशलोग में देव हरसंग ऋषि जी के नए देव रथ के श्रृंगार का शुभ मुहूर्त तय, रक्त चंदन की लकड़ी से बना अनोखा रथ

आशीष गुप्ता//दैनिक हिमाचल न्यूज//दाड़लाघाट – उपमंडल की ग्राम पंचायत कशलोग में देव श्री देव हरसंग ऋषि जी के नए देव रथ के श्रृंगार और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के लिए शुभ मुहूर्त घोषित कर दिया गया है। देवता जी की कमेटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह पावन कार्यक्रम 13 मार्च को देवता जी के मंदिर कशलोग में विधि-विधान के साथ सम्पन्न होगा।

विशेष बात यह है कि देव हरसंग ऋषि जी का यह देव रथ हिमाचल प्रदेश का पहला ऐसा देव रथ है, जो पवित्र रक्त चंदन की लकड़ी से निर्मित किया गया है। पारंपरिक कारीगरों द्वारा तैयार किए गए इस रथ के निर्माण में एक भी कील का प्रयोग नहीं किया गया है, जिससे इसकी पारंपरिक और धार्मिक महत्ता और भी बढ़ जाती है।

कमेटी के अनुसार देवता जी के रथ के श्रृंगार का शुभ मुहूर्त 13 मार्च को सुबह 8:15 बजे के बाद से 10:00 बजे से पहले तक निर्धारित किया गया है। इसके पश्चात देवता जी के मौहरे को उठाकर रथ में विराजमान करने का शुभ मुहूर्त सुबह 10:00 बजे के बाद से 11:00 बजे से पहले तक रहेगा। इसी दिन धार्मिक अनुष्ठान की पूर्ण आहुति भी दी जाएगी। इसके अलावा 14 मार्च को संक्रान्ति के दिन देवता जी के रथ को मंदिर से बाहर निकालने का शुभ मुहूर्त सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे तक तय किया गया है।

देवता जी की कमेटी ने सभी देव भक्तों, श्रद्धालुओं, देव कारदारों, बजन्तरियों, देवकरुओं तथा समिति के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय के अनुसार देवता हरसंग ऋषि जी के मंदिर कशलोग में पहुंचकर इस पावन धार्मिक आयोजन में भाग लें और देव आशीर्वाद प्राप्त करें

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page