ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन खंड अर्की की बैठक 9 मार्च, सोमवार को प्रातः 11 बजे सामुदायिक भवन अर्की के प्रांगण में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान मदनलाल गर्ग करेंगे।

यह जानकारी प्रेस सचिव रोशन लाल वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में जिला प्रधान जयानंद शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान 17 फरवरी को आयोजित राज्य स्तरीय बैठक के आय-व्यय का विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने सभी पेंशनर्स से समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।




