ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- कुनिहार स्थित नक्षत्र रिजॉर्ट में भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं के लिए सम्मान समारोह एवं प्रोडक्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकास अधिकारी मोनिका शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अर्की शाखा के शाखा प्रबंधक कैलाश शर्मा, सोलन शाखा से प्रबंधक (विक्रय) दिशांत गुप्ता तथा इंश्योरेंस कंसल्टेंट अमित शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिकर्ताओं को एलआईसी की विभिन्न बीमा योजनाओं, नवीन उत्पादों तथा ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी । साथ ही बदलते बाजार परिवेश में बीमा क्षेत्र की संभावनाओं और कार्यशैली को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन भी किया गया।
वक्ताओं ने अभिकर्ताओं को लक्ष्य प्राप्ति, ग्राहक विश्वास और सेवा गुणवत्ता को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से अभिकर्ताओं की कार्य दक्षता बढ़ाने और उन्हें नई योजनाओं की विस्तृत समझ प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में एलआईसी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया। उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने तथा संगठन की प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।



