एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन प्रैक्टिस अवार्ड- 2026 से सम्मानित।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- जिला लाहौल-स्पीति के उपमंडलाधिकारी, केलांग कुनिका एकर्स को वर्ष 2025-26 के लिए राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन प्रैक्टिस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना द्वारा प्रदान किया गया।


बताया जा रहा है कि यह पुरस्कार निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन तथा
21- लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित करने और निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है। एसडीएम के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान और जागरूकता प्रयासों से मतदाता रजिस्ट्रेशन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।


गौरतलब है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम में अपरिहार्य कारणों से उपस्थित न हो पाने के कारण उन्हें यह सम्मान आज औपचारिक रूप से प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त किरण भड़ाना ने पूरी प्रशासनिक टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। वहीं एसडीएम कुनिका एकर्स ने इस सम्मान का श्रेय निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और मतदाताओं को दिया।
जिला प्रशासन ने इसे लाहौल-स्पीति के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page