अर्की महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : राजकीय महाविद्यालय अर्की में “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” विषय पर जागरूकता अभियान की अगली कड़ी के तहत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर के साथ-साथ बातल चौक अर्की में भी प्रस्तुत किया गया, जहां विद्यार्थियों ने आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।


कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मस्तराम, डॉ. संदीप गुप्ता तथा डॉ. हेमराज सूर्या विशेष रूप से उपस्थित रहे। रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ. जितेंद्र ठाकुर तथा सह-संयोजक प्रो. सुमन कुमारी और प्रो. ज्योति के मार्गदर्शन में इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह अभियान रोड सेफ्टी क्लब के साथ-साथ एंटी ड्रग क्लब, रोवर एंड रेंजर्स और रेड क्रॉस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ


विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा जिम्मेदार वाहन चलाने का सशक्त संदेश दिया। प्रस्तुति को बातल चौक पर उपस्थित लोगों ने सराहा और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प भी लिया।

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मस्तराम ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page