ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत पलोग के मांजू गांव स्थित देव कुरगन मंदिर परिसर में ग्रामवासियों की बैठक समाजसेवी धर्मसिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में देव कुरगन सांस्कृतिक एवं सुधार समिति मांजू की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

बैठक की शुरुआत में समिति की पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। इसके बाद उपस्थित ग्रामवासियों की सहमति से नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाया गया। इसमें किरपा राम चौहान को अध्यक्ष, चंद्र प्रकाश चौहान को उपाध्यक्ष, देवराज चौहान को महासचिव, रमेश भार्गव को वित्त सचिव, चमन सिंह को सह-सचिव तथा बाबूराम शर्मा को लेखा परीक्षक चुना गया।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर से जुड़े कार्यों तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने समिति की गतिविधियों में ग्रामवासियों के सहयोग और सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

बैठक में देवता के गुर वेद प्रकाश चौहान, शालीग राम शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा और देवेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा पंचायत उपप्रधान वेद प्रकाश, पूर्व पंचायत प्रधान योगेश चौहान, नरेंद्र कुमार, हुकम चंद, मेहर चंद, महेंद्र बिष्ट, तारा सिंह चौहान, मुकेश चौहान, ज्ञान चंद शर्मा, प्रेमलाल, संजय, भारतेंदु, अजय, चमनलाल, लक्की, हितेश, बलबीर, रमेश चंद, कृष्ण चंद और संदीप सिंह सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।



