बॉयज सेकेंडरी स्कूल कुनिहार को ऊंचा गांव में मर्ज करने के आदेश रद्द हों: धनीराम तनवर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर ने शिक्षा विभाग द्वारा जारी 18 फरवरी के अधिसूचना आदेश पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें बॉयज सेकेंडरी स्कूल कुनिहार को गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल ऊंचा गांव में मर्ज करने का निर्णय लिया गया है।


धनीराम तनवर ने कहा कि बॉयज सेकेंडरी स्कूल कुनिहार लगभग 90 वर्ष पुराना शिक्षण संस्थान है, जो करीब 6-7 बीघा भूमि में स्थापित है और यहां विज्ञान खंड सहित सभी आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में इस विद्यालय को अपेक्षाकृत कम क्षेत्रफल में बने ऊंचागांव स्थित गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल में मर्ज करना तर्कसंगत नहीं है।


उन्होंने कहा कि इस निर्णय से क्षेत्र की जनता में भारी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि सामान्यतः नए स्कूलों को पुराने और बड़े संस्थानों में समायोजित किया जाता है, जबकि यहां इसके विपरीत निर्णय लिया गया है, जो समझ से परे है।
धनीराम तनवर ने सरकार से मांग की है कि उक्त आदेश को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते निर्णय वापस नहीं लिया गया तो क्षेत्र की तीनों पंचायतों के लोग सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हित और विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page