प्री-प्राइमरी शिक्षकों ने लिया गतिविधि एवं खेल आधारित शिक्षा का प्रशिक्षण

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी के सभागार में शिक्षा खंड कुसुम्पटी के अंतर्गत प्री-प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने वाले 47 अध्यापकों ने पांच दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण में भाग लिया।


20 फरवरी 2026 को संपन्न हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अध्यापकों को 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को गतिविधि एवं खेल आधारित रोचक शिक्षा प्रदान करने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बालकों के सर्वांगीण विकास के विभिन्न पहलुओं का सतत आकलन सुनिश्चित करना रहा।


रिसोर्स पर्सन राहुल पाल, अमृता नेगी और मनु शर्मा ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन करते हुए शिक्षकों को व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के दौरान बीईईओ शिमला माधुरी गेरा और बीईईओ कुसुम्पटी आशा चौहान भी उपस्थित रहीं और शिक्षकों को प्रशिक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रेरित किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page