मेडिकल बिलों के भुगतान में देरी पर पेंशनरों का रोष, 6 मार्च को पट्टा बरावरी में होगी जिला कार्यकारिणी की बैठक

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज- पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टा बरावरी–हरिपुर की मासिक बैठक पट्टा बरावरी स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष जगदेव गर्ग ने की। बैठक में पेंशनरों से जुड़ी लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।


अध्यक्ष जगदेव गर्ग ने कहा कि पेंशनरों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा इन पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्च 2024 तक तथा जनवरी 2023 से सितंबर 2024 तक का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर अभी तक जारी नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त कई विभागों में पिछले पांच वर्षों से पेंशनरों के मेडिकल बिल लंबित पड़े हैं, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


बैठक में यह भी कहा गया कि सरकार ने बीते वर्ष दिसंबर माह में 31 दिसंबर तक लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान की घोषणा की थी, लेकिन यह घोषणा अब तक धरातल पर लागू नहीं हो सकी। वहीं 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्तें भी रोकी गई हैं। पेंशनरों ने सरकार से शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।
जिला मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने जानकारी दी कि जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन, जिला सोलन की द्वैमासिक बैठक 6 मार्च को पट्टा बरावरी में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आगामी रणनीति तय की जाएगी। बैठक को सफल बनाने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों से सहयोग का आह्वान किया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष दुनीचंद, जिला कोली समाज के अध्यक्ष रामनाथ कश्यप, संयुक्त सचिव बिशन दास कश्यप, कोषाध्यक्ष प्रेम चंद कश्यप, संगठन सचिव नेकराम कोंडल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page