ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- विद्युत उपमंडल अर्की के अधीन 33 केवी सब स्टेशन अर्की में मुरम्मत कार्य हेतु दिनांक 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे तक अर्की, बातल, मंज्याट, मांझू, गलोग, बथालंग, शालाघाट, कोटली, कोलका, चम्यावल तथा इसके आस पास के क्षेत्र और सरली उठाऊ पेय जल योजना में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।

यदि यह कार्य किसी कारणवश उक्त समय पर नहीं होता है तो यह कार्य अगले दिन उसी समय पर किया जायगा । एक प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल अर्की ने आम जनता से सहयोग की अपील भी की है ।





