ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज- नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर तीन के निवासी संतराम कंवल (80 वर्ष) के निधन से पूरे नगर में शोक की लहर है। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बीते कल सायंकाल उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके पुत्र महेंद्र कंवल ने उनके देहांत की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। आज उनका दाह संस्कार किया जाएगा।
संतराम कंवल धार्मिक विचारों के व्यक्ति थे और सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे। वे 38 वर्षों तक शिक्षा विभाग में पीईटी के पद पर कार्यरत रहे। अपने सेवाकाल के दौरान वे समय के पाबंद, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में जाने जाते थे।
उनके निधन से क्षेत्र ने एक सज्जन, अनुशासित और समाजसेवी व्यक्तित्व को खो दिया है। नगरवासियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।



