भगवान के उपदेश जीवन में उतारने से ही मानव जीवन सार्थक : पंडित संजीव शास्त्री

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- शिमला ग्रामीण क्षेत्र के मंढोड़घाट में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन पंडित जियालाल शर्मा द्वारा किया जा रहा है। प्रतिदिन कथा के दौरान व्यास गद्दी से पंडित संजय शास्त्री भगवान की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन कर रहे हैं और उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की दिव्य कथाओं का रसपान करा रहे हैं।


कथा के दौरान आज श्रीराम जन्म एवं जन्मोत्सव प्रसाद श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कथा वक्ता पंडित संजीव शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राम ने अपने जीवन में मर्यादा की स्थापना की, वहीं कृष्ण ने जो उपदेश दिए, यदि उन्हें जीवन में अपनाया जाए तो मानव जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।


कथा वक्ता ने कहा कि राम और कृष्ण दोनों के जीवन से सत्य, धर्म, कर्तव्य और मर्यादा का स्पष्ट मार्गदर्शन मिलता है। यदि मनुष्य उनके बताए मार्ग पर चले, तो समाज में सद्भाव, शांति और नैतिक मूल्यों की स्थापना संभव है।


श्रीमद्भागवत कथा में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर कथा का पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कथा स्थल पर पूरे समय भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page