हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन खंड अर्की की मासिक बैठक में राज्य स्तरीय सम्मेलन पर चर्चा

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज –  हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन खंड अर्की की मासिक बैठक सामुदायिक भवन अर्की के प्रांगण में खंड प्रधान मदनलाल गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। फेडरेशन के खण्ड प्रेस सचिव रोशन लाल वर्मा ने बताया कि बैठक की शुरुआत फेडरेशन के सदस्य परमानंद शर्मा (भूमती निवासी) के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई।

वर्मा ने बताया कि बैठक में जिला प्रधान जयानंद शर्मा ने 16 फरवरी 2026 को जिलाधीश सोलन के साथ प्रस्तावित बैठक पर चर्चा की। इसके साथ ही 17 फरवरी 2026 को अर्की, जिला सोलन में आयोजित होने जा रही हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन की राज्य स्तरीय बैठक के प्रबंधन और तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में उपस्थित सदस्यों से राज्य स्तरीय बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। अंत में बताया गया कि खंड अर्की की अगली मासिक बैठक 9 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page