अर्की में पेंशनर्स महासंघ की बैठक, वित्तीय मांगों पर जताया रोष

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला सोलन इकाई अर्की की मासिक बैठक सोमवार, 9 फरवरी 2026 को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की में यूनिट अध्यक्ष देवी रूप अत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई।


बैठक में विशेष रूप से प्रदेश महामंत्री भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ एवं प्रदेश संयुक्त पेंशनर्स संघर्ष समिति के इंद्र पाल शर्मा तथा जिला अध्यक्ष बाबू राम ठाकुर उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त हिमाचल विद्युत निगम पेंशनर्स संघ यूनिट अर्की के अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता भी बैठक में मौजूद रहे।


बैठक में समस्त पेंशनर्स की संयुक्त मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सरकार द्वारा हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न लंबित मांगों को बार-बार उठाए जाने के बावजूद पूरा न किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। बैठक में सरकार से पुरजोर मांग की गई कि पेंशनर्स की सभी वित्तीय देनदारियों का शीघ्र भुगतान किया जाए, क्योंकि पेंशनर्स और कर्मचारी गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं।
बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते मांगें पूरी नहीं की गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा तथा विधानसभा सत्र के दौरान घेराव किया जाएगा। पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश के आह्वान पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला सोलन सहित अर्की यूनिट ने कंधे से कंधा मिलाकर पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया।


बैठक के दौरान नए सेवानिवृत्त सदस्यों को महासंघ की सदस्यता भी दिलाई गई।
बैठक में कामेश्वर शर्मा, टेक चंद शर्मा, राम सिंह, अनिल कुमार, संत राम, धनी राम चौहान, आशा राम, दामोदर परिहार, प्रेम ठाकुर, अमर चंद, ओम प्रकाश गर्ग, प्रकाश चंद, नंद लाल, सुभाष चंद, दिनेश पाल सहित भारी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page