जमरोटी में मेगा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, शशिकांत गौतम रहे मुख्य अतिथि

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत भूमती के नेहरू युवा क्लब जमरोटी की ओर से न्यू क्रिकेट ग्राउंड जमरोटी (जघाणा) में रविवार से मेगा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में गोयल मोटर-11 सोलन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 71 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लगदाघाट-11 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में बेहतरीन खेल के लिए विरेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद राशि व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद राशि व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।


इस क्रिकेट टूर्नामेंट में अर्की के युवा नेता शशिकांत गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ समाजसेवी टेकचंद और कमल गौतम भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में शशिकांत गौतम ने युवाओं को खेलों के प्रति अधिक जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में मोबाइल गेम और चिट्टा जैसे घातक नशों की बढ़ती प्रवृत्ति चिंताजनक है, जबकि खेल गतिविधियां युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर उन्होंने नेहरू युवा क्लब को अपनी ओर से 11 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा भी की।


प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निवर्तमान पंचायत प्रधान योगेश गौतम, नेहरू युवा क्लब प्रधान मोहित, सोनू ठाकुर, दिनेश, सुनील और राजेंद्र का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान बलीराम, रमेश, उर्मिला सहित कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page