ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- जिला सोलन के अंतर्गत चंडी में संत श्री रविदास जयंती को स्थानीय लोगों ने पूरे हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया। इस पावन अवसर पर संत श्री रविदास की प्रतिमा/छायाचित्र पर सर्वप्रथम पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसके उपरांत उपस्थित लोगों में मिठाइयों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी द्वारा मानव कल्याण के लिए किए गए उल्लेखनीय सामाजिक व आध्यात्मिक कार्यों को स्मरण किया गया। साथ ही उनके उपदेशों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी का संदेश समाज में समानता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करता है।

इस अवसर पर अमर लाल भाटिया, विनोद राघव, चमन लाल, मनीष ग्रोवर, लक्ष्मण, बॉबी तंवर, पूर्ण तंवर, लक्ष्मण ठाकुर, राजेश टेकु, धीरज, सनी, विकेश, रामचंद्र और लाल चंद सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।




