सोलन में 7.29 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- जिला पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7.29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 31 जनवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर आंजी बाईपास पर की गई, जहां पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पंजाब रोडवेज की एक बस की तलाशी ली।


तलाशी के दौरान बस में सवार एक युवक के कब्जे से चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान कपिल, निवासी गांव काना द्यालग, डाकखाना धर्मपुर, तहसील व जिला सोलन, वर्तमान निवासी कंडाघाट, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज 01 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।
मामले की पुष्टि एसपी सोलन ने की है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page