ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र हांडा तथा ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ के पूर्व उप प्रधान भीम शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए इसे दूरगामी सोच, समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त कदम बताया।

उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही उद्योग और व्यापार को प्रोत्साहन देकर आर्थिक विकास को नई गति देने का प्रयास किया गया है।
नरेंद्र हांडा और भीम शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट देश को विकास के नए आयाम देगा और आने वाले वर्षों में भारत को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।





