भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, योगेश गौतम व हरीश ठाकुर को मिली जिम्मेदारी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़ – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन ने अर्की क्षेत्र से दो कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा ग्राम पंचायत भूमती से योगेश गौतम और ग्राम पंचायत समोग के घलोत गांव निवासी हरीश ठाकुर को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और संगठन की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।


योगेश गौतम ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे और किसानों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वहीं हरीश ठाकुर ने भी किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से कार्य करने और संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
दोनों पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे पार्टी की नीतियों और अनुशासन के अनुरूप कार्य करते हुए किसान मोर्चा को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page