हरिजन सेवक संघ हिमाचल ने किया कार्यकारिणी विस्तार, जिलों में गठन की तैयारी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़-  हरिजन सेवक संघ हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक शालाघाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर में संपन्न हुई।

बैठक में संस्था की वार्षिक रिपोर्ट तैयार की गई तथा अब तक के आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत कर मिलान किया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कुछ पदाधिकारियों को उन्नत पदों पर नियुक्त किया गया और नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से राजेंद्र धीरटा को मुख्य सलाहकार, प्रेमचंद धीमान को महासचिव, बलिराम संख्यान को सचिव तथा दुनी चंद को लेखाकार का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा संस्था को प्रारंभ से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले डॉक्टर संतराम पंवर को प्रदेश कार्यकारिणी में सलाहकार के रूप में मनोनीत किया गया।

बैठक में 15 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया। गठित कार्यकारिणी में चुन्नीलाल बंसल अध्यक्ष, कैलाश चंद भाटिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ललित मोहन कश्यप उपाध्यक्ष, राजेंद्र धीरटा मुख्य सलाहकार, डॉक्टर संतराम पंवर सलाहकार, प्रेमचंद धीमान महासचिव, बलिराम संख्यान सचिव, मोहनलाल बुशैहरी सहसचिव, नरपत राम वर्धन सूचना प्रभारी, दुनी चंद सोहतर लेखाकार, राजेंद्र कुमार मीडिया प्रभारी, लेखराम कोषाध्यक्ष, हंसराज भाटिया कानूनी सलाहकार, सतीश कुमार और हेमचंद को मुख्य सदस्य बनाया गया।


बैठक में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिले में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। वर्तमान में जिला सोलन में धर्मपाल गर्ग तथा जिला कांगड़ा में राजेश धीमान अपने-अपने जिलों में संगठन का दायित्व संभाल रहे हैं।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में हरिजन सेवक संघ गांव से शहर तक समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए जात-पात, ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने तथा आपसी भाईचारे, समरसता और प्रेम को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page