राष्ट्रीय मंच पर बातल के अमित शर्मा का परचम, ‘उद्भव–2025’ में तीसरा स्थान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज— उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत बातल के अमित शर्मा ने छठवें नेशनल कल्चरल एवं लिटरेरी फेस्टिवल उद्भव–2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से लगभग 250 संगीत अध्यापकों ने भाग लिया।


वर्तमान में अमित शर्मा आंध्र प्रदेश के चिंतूर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में संगीत अध्यापक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उनके संगीत कौशल को निर्णायक मंडल ने सराहा।

अमित शर्मा न केवल एक उत्कृष्ट संगीत अध्यापक हैं, बल्कि भजन और शास्त्रीय संगीत के सिद्धहस्त गायक भी हैं। उनकी भावपूर्ण गायकी और शास्त्रीय प्रस्तुति शैली ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग उनकी गायकी के प्रशंसक हैं और धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी प्रस्तुतियों को विशेष सराहना मिलती रही है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके प्रशंसको ने उन्हें बधाई दी है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page