मुख्यमंत्री ने कुनिहार के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित “श्रीजा” गिफ्ट बॉक्स का किया लोकार्पण

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – विकास खंड कुनिहार की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्तनिर्मित “श्रीजा” गिफ्ट बॉक्स का आज  दाड़लाघाट में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी भी मौजूद रहे।

बीडीओ कुनिहार कंवर तन्मय सिंह ने बताया कि यह गिफ्ट बॉक्स दिवाली के लिए तैयार किया गया है, जिसमें स्वदेशी और इको-फ्रेंडली पूजा सामग्री शामिल है।

इन वस्तुओं में गोबर जैसे पर्यावरण अनुकूल कच्चे माल से तैयार धूप स्टिक्स, धूप कोन्स, धूप कप्स, अगरबत्ती और दिया शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इसमें हस्तनिर्मित गुलाब की आकृति की मोमबत्ती भी है। उन्होंने कहा कि इस पहल से स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परंपरागत हस्तशिल्प को बढ़ावा देने का उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उत्पाद न केवल स्थानीय महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल और स्वदेशी उत्पादों के महत्व को भी बढ़ावा देंगे।

विधायक संजय अवस्थी ने इस पहल को क्षेत्रीय विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page