राजकीय उच्च पाठशाला शहरोल में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – राजकीय उच्च पाठशाला शहरोल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सैन्य अधिकारी सुबेदार मेजर नरेंद्र चंदेल ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। विद्यालय के मुख्य अध्यापक ने मुख्य अतिथि सहित अन्य आगंतुकों का स्वागत करते हुए इस राष्ट्रीय पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने छात्रों को बताया कि किस प्रकार स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश साम्राज्य की गुलामी से देश को आज़ाद कराने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आज हम उन वीर सपूतों को नमन करते हैं, जिनके कारण हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, समूह गान, कविताएं, भाषण और देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मुख्य अतिथि नरेंद्र चंदेल ने अपने संबोधन में बच्चों को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज हमारी बेटियां भी हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं और सेना में जाकर देश की सेवा कर रही हैं।

उन्होंने सिंदूर ऑपरेशन में भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य का उल्लेख करते हुए कहा कि देश आज सुरक्षित हाथों में है और विकसित भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बन चुका है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page