लोहारघाट में कारगिल विजय दिवस पर शहीद राम रतन शर्मा को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों और परिजनों को किया गया सम्मानित

भाजपा जयनगर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गूंजे “कारगिल शहीद अमर रहें” के नारे

ब्युरो,दैनिक हिमाचल न्यूज-  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जयनगर मंडल द्वारा लोहारघाट में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जयनगर मंडल अध्यक्ष ने की, जिसमें मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त सैनिक और शहीद राम रतन शर्मा के परिवारजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शहीद राम रतन शर्मा की प्रतिमा के समक्ष उनके शौर्य, बलिदान और वीरता को याद किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें और अन्य सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान “कारगिल शहीद अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर भाजपा जयनगर मंडल उपाध्यक्ष जय गोपाल शर्मा और हरिकिशन चौहान, कार्यालय सचिव मस्तराम पवार, ओबीसी जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी, मंडल मीडिया प्रभारी यशपाल ठाकुर, पूर्व सैनिक वजीर सिंह, गणपत राम, धनीराम, राम सिंह, जीत राम शर्मा, राजकुमार शर्मा, रूपलाल शर्मा, दाताराम शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा क्यार कनेता पंचायत के प्रधान रघुराज पराशर, उपप्रधान नीलम ठाकुर, बीडीसी सदस्य गीता राम वर्मा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूराम पवार और पूर्व उपप्रधान जयदेव ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

कार्यक्रम में मौजूद भूतपूर्व सैनिकों और शहीद राम रतन शर्मा के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि हम हिमाचल की धरती से निकले उन वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन करते हैं जिन्होंने भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page