ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- उपमण्डल अर्की के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्ढा की अध्यक्षता में होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रातःकालीन सभा में सभी विद्यार्थियों को होली के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

मुख्याध्यापिका ने बताया कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को पूरे भारत में यह त्योहार मनाया जाता है। उन्होंने हिरण्यकश्यप, प्रह्लाद और होलिका की कहानी पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को होली के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया। साथ ही, सभी को होली को सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने का संदेश दिया।


इसके बाद विद्यालय में सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने आपस में रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। नाचते-गाते हुए सभी ने होली पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक यशपाल वर्मा, सरोज कुमारी, पवन कुमार, सुभाष चंद, भूपेंद्र कुमार, राकेश कुमार सहित गैर-शिक्षण कर्मचारी रमेश कुमार, बबली देवी, बंती देवी, सीमा देवी, सरोज कुमारी, सीमा देवी उपस्थित रहे।






