ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:–दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा की कुल 70 सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

कांग्रेस पार्टी ने नांगलोई विधानसभा सीट से रोहित चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस विधानसभा क्षेत्र में भारतीय युवा कांग्रेस ने हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शशिकांत शर्मा को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
शशिकांत शर्मा नांगलोई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित चौधरी के पक्ष में प्रचार करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे।




