ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोहारघाट (परगना मलौण) में रविवार 15 दिसम्बर को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस आयोजन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में उत्साह है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की, कांग्रेस सेवा दल, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, एससी-एसटी प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस और सोशल मीडिया कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को इस जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
विधायक संजय अवस्थी और कार्यकारी अध्यक्ष सतीश कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और इसे सफल बनाएं।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जनसभा में क्षेत्रीय विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और सरकार की आगामी योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।





