हिमाचल प्रदेश के 15 खिलाड़ियों ने पेसापालो एशिया कप के लिए किया क्वालीफाई

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,हिमाचल प्रदेश के 15 खिलाड़ियों ने पेसापालो खेल के एशिया कप के कैंप के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है,जिनमें से 11 खिलाड़ी सोलन जिला से संबंध रखते हैं। यह उपलब्धि राजस्थान के पाली में आयोजित तीन दिवसीय पेसापालो राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान हासिल की गई है।

हिमाचल प्रदेश पेसापालो संगठन के महासचिव डॉक्टर रमेश राजपूत ने बताया कि यह एक गर्व की बात है कि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश के पेसापालो संगठन के पदाधिकारियों और टीम के प्रशिक्षकों को बधाई दी है। चयनित खिलाड़ियों में सोलन जिला से नमन राणा,तेजस ठाकुर,गुरविंदर सिंह,अर्पित,जतिन,अंकु,धीरज,मोहित,आर्यन,मनदीप,आदित्य इत्यादि शामिल हैं। अन्य खिलाड़ियों में हमीरपुर से अनमोल शर्मा,बिलासपुर से शिव परमार,कांगड़ा से भूपेश ठाकुर और शिमला से मनवीर शामिल है।

डॉक्टर रमेश राजपूत ने बताया कि राजस्थान में आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में राजस्थान, महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़, हरियाणा,पंजाब, चंडीगढ़, मुंबई और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश के पेसापालो संगठन के पदाधिकारियों और टीम के प्रशिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह एक गर्व की बात है कि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page