![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240920-wa00856327076383977481088-1024x768.jpg)
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,आंगनबाड़ी मांगू में पोषण माह मनाया गया। पर्यवेक्षक अजय कुमार शांडिल ने पोषण माह की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय विशेष कर महिलाओं और बच्चों के बीच पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी का विशेष आयोजन किया गया,जिसमें विभिन्न प्रकार के स्थानीय और पौष्टिक खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित किया गया,जिसका मुख्य उद्देश्य यह रहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला इन सब के प्रति जागरूक हो और आने वाला शिशु स्वस्थ पैदा हो।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/09/screenshot_2024-05-21-07-33-51-89_2c541ed6e62ef762723ac4c81ea52bd12040767397303311651597144041837321195-1024x771.jpg)
वहीं दूसरी और स्वास्थ्य विभाग से आए डॉक्टर विजय कुमार शांडिल ने एचआईवी,एड्स,टीबी, हेपेटाइटिस बी व सी,ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के विषय में संपूर्ण जानकारी दी। इस कार्यक्रम में 50 महिलाओं ने विशेष रूप से भाग लिया।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240712-wa00601934073944535537286.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240819-wa00335684532832650123635.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240712-wa00591223797194671906665.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240712-wa00584299652684310781937.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240712-wa00618373689045381951753.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)