पेंशनर महासंघ इकाई दाड़लाघाट की ओर वन परिक्षेत्र में वन महोत्सव का आयोजन।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ इकाई दाड़लाघाट द्वारा वन महोत्सव का आयोजन वन परिक्षेत्र कार्यालय दाड़लाघाट मे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मनोज कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ जिला सोलन बाबूराम कौंडल,वन परिक्षेत्र अधिकारी दाड़लाघाट डॉ संयम मुनौला व कंपनी कमांडर दाड़लाघाट होमगार्ड बलदेव शर्मा उपस्थित हुए। डॉक्टर मनोज कुमार शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया और सभी से वृक्षारोपण को एक निमित्त कार्य के रूप में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करती है,पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का ही कार्य नहीं है बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। वन परिक्षेत्र अधिकारी डॉ संयम मुनौला ने अपनी बात रखते हुए बताया की पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है और उनकी सुरक्षा के लिए हमें सचेत रहना होगा। उन्होंने वृक्षारोपण के इस महा अभियान की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। अंबुजा फाउंडेशन से भूपेंद्र गांधी,योगेश,वन विभाग से सत्या देव शुक्ला ने आम,नींबू,अनार,जामुन और आमला के 60 पौधों को उपलब्ध कराया।

इनके योगदान से इस महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सका। बाबूराम कौंडल ने अपने विचार व्यक्त किए और पेंशनर एसोसिएशन के सभी सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। वन महोत्सव के इस आयोजन में भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ इकाई दाड़लाघाट के सदस्यों और वन विभाग के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ओर सभी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मदन शुक्ला,मस्तराम,गोपाल,देवी चंद,हंसराज शर्मा,प्रदीप ने भाग लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page