ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग में शनिवार को एसएमसी का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से मदनलाल शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। प्रधानाचार्या मोनिका गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में आयोजित इस आम सभा में पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया और उसके बाद उपस्थित अभिभावकों ने नए सदस्यों का चयन किया।

अध्यक्ष पद के लिए मदनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव राजीव शर्मा ने रखा, जिसे महेन्द्र वर्मा, निशा वर्मा, और कंचन ने अनुमोदित किया। उपस्थित जनसमूह ने भी एकस्वर में मदनलाल को अपना अध्यक्ष चुना। कामेश्वर गौतम, दामिनी नड्डा, और कमलकांत को अध्यापक सदस्य बनाया गया। जबकि शीला देवी, कमलेश, कंचन, कुसुमलता, उमा, घनश्याम, पूनम, फूलादेई, आशा, प्रदीप, निशा, मीनाक्षी, और हितेन्द्र को सदस्य चुना गया।
मदनलाल शर्मा ने सभी का आभार जताया और विद्यालय विकास के प्रति अपनी तत्परता जाहिर की। प्रधानाचार्या मोनिका गुप्ता ने नवीन कार्यकारिणी का स्वागत किया और विद्यालय के विकास में उनके सहयोग की आशा व्यक्त की।



