ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज विधानसभा में आपने कार्यकाल का दूसरा बजे पेश किया वित्त वर्ष 2024-25 का बजट 58 हज़ार 444 करोड़ रुपए का प्रस्तावित है ।जिसमें मुख्यमंत्री ने हर वर्ग को छूने का प्रयास किया है।
मुख्यमंत्री ने इस बजट को आत्मनिर्भर हिमाचल का बजट बताया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए किसान वर्ग को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बजट में पशुपालन और दूध उत्पादन को प्राकृतिक खेती से जोड़कर गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 38 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 45 रुपए प्रति लीटर लेने की घोषणा की है ।इसके अलावा भैंस के दूध का MsP 47 से बढ़ाकर 55 रुपए प्रति लीटर करने की घोषणा भी शामिल है मुख्य मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही महिलाओं को पंद्रह सौ रुपए देने की गारंटी को पूरा करने जा रही हैं। सरकार का यह बजट 4 सालों में प्रदेश के हर वर्ग को लाभान्वित करेगा।उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता लाइक साथ काम कर रही है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए कई अहम फ़ैसले ले रही है।सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए काम कर रही है
बजट के मुख्य बिंदु
- आत्मनिर्भर हिमाचल
- समृद्ध किसान हिमाचल
- हरित और स्वच्छ हिमाचल
- बिजली राज्य हिमाचल
- पर्यटन राज्य हिमाचल
- कुशल और दक्ष हिमाचल
- स्वस्थ एवम् शिक्षित हिमाचल
- निवेशक मित्र हिमाचल
- नशा मुक्त हिमाचल
- अवैध खनन मुक्त हिमाचल
- समृद्ध और सम्पन्न हिमाचल
बजट भाषण 2024-25 में घोषित नई योजनाएं
- राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना
- भेड़-बकरी पालक प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री सुख आरोग्य योजना
- मुख्यमंत्री सुख-शिक्षा योजना
- महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना
- अपना विद्यालय-मेरा विद्यालय-मेरा सम्मान
- मुख्यमंत्री हरित विकास छात्रवृति योजना
बजट भाषण 2024-25 में घोषित नई नीतियां
- औद्योगिक प्रोत्साहन व निवेश नीति, 2024
- स्टार्ट-अप नीति, 2024