ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में अंडर -19 छात्राओं की पार्ट-2 खेलों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर संम्पन हुआ।

यह प्रशिक्षण शिविर 22 अक्तूबर से 25 अक्तूबर, तक चला जिसमें जिला सोलन के विभिन्न विद्यालयों से चयनित 54 छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस शिविर में खिलाड़ी छात्राओं ने पांच खेलों बास्केटबाल, हैंडबॉल, जूडो, योगा तथा कुश्ती में कौशल की बारीकियां सीखी। यह जानकारी कैंप प्रभारी राज कुमार पाल ने दी जो एक अन्तर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच व राष्ट्रीय रैफरी हैं तथा स्थानीय विद्यालय में डीपीई के पद पर कार्यरत हैं। चार दिन तक चले प्रशिक्षण शिविर के बाद आज स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल चंद पाल ने इन छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान करने के साथ राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। राजकुमार पाल ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता सरकाघाट (मण्डी) में 27अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी जिसमें ये 54 छात्रा खिलाड़ी जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस शिविर में जिला सोलन के विभिन्न शारीरिक शिक्षकों, जिसमें सुनिता ग्रोवर, उमा ठाकुर, विनीत कुमार, सपना बिष्ट, दीप कुमार, पुष्पा चौहान व सतिश कुमार ने छात्रा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया।





