ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- अर्की नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 से संबंध रखने वाली दीक्षा गुप्ता का चयन नर्सिंग ऑफिसर के लिए हुआ है । दीक्षा के चयन को लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है ।

दीक्षा गुप्ता के पिता प्रमोद गुप्ता एक व्यवसायी है तथा उनकी माता गीता गुप्ता ग्रृहणी हैं । बता दें कि दीक्षा गुप्ता कुल तीन बहने हैं । जिसमें दीक्षा गुप्ता सबसे बड़ी बहन है । उनसे छोटी बहन पंजाब विश्वविद्यालय से अपनी पढाई कर रही हैं तथा सबसे छोटी बहन ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढाई कर रही है । दीक्षा गुप्ता ने अपनी जमा दो तक की पढ़ाई ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल अर्की से पूर्ण की है । उसके पश्चात उन्होंने मुरारी लाल मेमोरियल स्कूल और कॉलेज आफ नर्सिंग सोलन से दिसम्बर 2022 में बीएससी की डिग्री हासिल की । तत्पश्चात उन्होंने नोरसैट-2023 की प्री की परीक्षा 17 सितंबर 2023 को दी तथा मेनस की परीक्षा 7अकतूबर 2023 को दी । जिसमें उनका चयन (एम्स) भोपाल के लिए हुआ है । उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, अपने गुरुजनों व सगे संबंधियों को दिया है जिनके मार्गदर्शन के कारण हुए आज इस मुकाम तक पहुंची हैं ।







