ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज अतिरिक्त उपायुक्त एवं परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सोलन जफर इकबाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला सोलन के खण्ड विकास अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विकास खण्ड़ अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला सोलन की सभी ग्राम पंचायतों में कम से कम एक गांव को आदर्श बनाना सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड में एक-एक प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन यूनिट, हर पंचायत में जिम, पंचवटी पार्क व खेल मैदान के अतिरिक्त वर्षा जल संग्रहण व पौधारोपण के कार्य करवाए जाऐं। उन्होनें कहा कि सोलन जिला पर्यटन के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान रखता है, जिला हरा भरा आकर्षक एवं स्वच्छ रहे इसके लिए सभी खण्ड विकास अधिकारी विभाग की योजनाओं के माध्यम से विशेष प्रयास करें। इसके अतिरिक्त लम्बित आवास योजनाओं व मनरेगा के अधूरे कार्याें को 31 मार्च, 2023 से पहले पूरा करना सुनिश्चित करें। संजीव ठाकुर, उप निदेशक एवं परियोजना अधिकारी, डी0आर0डी0ए0 सोलन ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाएं जैसे कि मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम इत्यादि की प्रगति वर्तमान में संतोषजनक है। उन्होनें सभी खण्ड विकास अधिकारियों से आग्रह किया कि विकासात्मक कार्यक्रमों में अपनी प्रगति को इसी प्रकार बनाए रखें ताकि इन योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र की समस्त जनता तक पूर्ण रूप से पहुंच सके। इस अवसर पर जिला सोलन के सभी विकास खण्ड़ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Category: सोशल
लक्ष्य पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- लक्ष्य पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल अर्की में सात दिवसीय राष्टृीय सेवा…
मन्जयाट के विद्यार्थियों ने रोड़ सेफ़्टी के तहत किया अर्की थाने का भ्रमण
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- रावमापा मंज्याट के छात्र छात्राओं ने आज रोड़ सेफ्टी के तहत…
प्रधानमंत्री की माता के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता श्रीमती…
जल विद्युत क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार शीघ्र ही एक खुली नीति लाएगीः मुख्यमंत्री
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- निजी कंपनियों को जल विद्युत क्षेत्र में निवेश के लिए आकर्षित…
जिला लाहौल स्पीति के अटल टनल नार्थ पोर्टल में बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटक वाहन
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- जिला लाहौल स्पीति के अटल टनल नार्थ पोर्टल में बर्फबारी के…
दी मांगल लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवहन सभा बागा अर्की घटक की कुछ गाड़ियों को बाहर करने के आरोप बेबुनियाद,,, राकेश शर्मा।
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- दी मांगल लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवहन सभा बागा अर्की घटक…
अंबुजा सीमेंट कम्पनी के तत्वाधान में नौणी में जलवायु परिवर्तन विषय पर कार्यशाला आयोजित।
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की ओर से जलवायु परिवर्तन विषय पर…
अरुण शर्मा बने बघाट अर्बन कोपरेटिव बैंक के चेयरमैन व किरण किशोर बने वाईस चेयरमैन ।
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब बैंकों के…
नगर परिषद परवाणू के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुख्यमंत्री से भेंट
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़ :- नगर परिषद परवाणू, जिला सोलन के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां…