कुल्लू के ढालपुर मैदान में 9 दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- कुल्लू के ढालपुर मैदान श्री रामकृष्ण अयोध्या ट्रस्ट संघ के प्रदेशाध्यक्ष हीरालाल चौहान  के तत्वावधान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभा यात्रा एवं आकर्षक झांकी के साथ प्रारंभ हो गया। भक्तिमय माहौल में लोगों ने जगह-जगह कलश शोभा यात्रा का स्वागत किया। ढालपुर मैंदान  से कलश यात्रा राम मंदिर कुल्लू तक कलश शोभा यात्रा निकाली गई,और पुरोहितों द्वारा विद्वान निक विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। कलश यात्रा कुल्लू  मार्ग होते हुए  वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विधिवत पूजन किया गया।

इस बीच जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शर्बत पानी देकर स्वागत किया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने  जय श्री राम बोलो, बोलो जय माता दी, जाते बोलो जय माता दी, गाते बोलो जय माता दी के नारे  के साथ लगाया। ढालपुर  पूरा परिक्षेत्र गुंजायमान हो गया। सैकड़ों महिलाओं एवं कन्याओं ने मंगल गीत गाते हुए कलश धारण के परिभ्रमण किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन श्रीमद् भागवत कथा के विस्तार से चर्चा करते हुए कथावाचक वेद व्यास आचार्य  भूपेन्द्र शर्मा  जी महाराज ने कहा कि भागवत शास्त्र का आदर्श दिव्य है। भागवत कथा घर में रहते हुए ईश्वर की प्राप्ति का मार्ग बताता है । भागवत कथा का अमृत पीने से जन्म जन्मांतर के पापों का नाश होता है और जीव पवित्र हो जाता है। श्रीमद भागवत महा पुराण मानव मन का मंथन कर आनंद की अनुभूति कराता है। साथ मे आए हुए ब्राम्हण मंडली पंडित हरीश शास्त्री, हेमराज शास्त्री, पंडित विजय शर्मा, भुभनेश्वर शर्मा, हरीश कौशल, पवन शर्मा, सोमनाथ शास्त्री, विनोद शर्मा व आधीश शर्मा ने बताया कि भागवत कथा 23 जुलाई से लगातार 31 जुलाई  तक दोपहर 1 बजे से शाम 5 एक बजे एवं शाम 6 बजे से शाम आठ बजे तक रामलीला का आयोजन चलेगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के  संजय, मोहन, सौरभ यादव, चंदन यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page