दाड़लाघाट में हुआ अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत।

दाड़लाघाट, दैनिक हिमाचल न्यूज़/राजेश गुप्ता

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा के अर्की विधानसभा क्षेत्र के पड़ाव के दौरान दाड़लाघाट से भराड़ीघाट तक काफी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।दोपहर बाद करीब दो बजे अनुराग ठाकुर (गलोग) पलानिया में एक जनसभा के उपरांत दाड़लाघाट पहुंचे।यहां पर सैकड़ों समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम व ओबीसी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र चौधरी ने कहा कि अनुराग ठाकुर देश के युवा नेता हैं और हिमाचल प्रदेश में उन्होंने समान रूप से विकास करवाया है।हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से राज्य से कैबिनेट मंत्री बनाया जाना अपने आप में गौरव की बात है।इस दौरान दाड़लाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वगात के दौरान अनुराग ठाकुर ने लोगों द्वारा भरपूर आशीर्वाद दिए जाने पर आभार प्रकट किया।युवा मंत्री ने उपस्थित लोगों का जोरदार स्वगात करने के लिए हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप,पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा,हिमको के अध्यक्ष रत्न सिंह पाल,जिलाध्यक्ष आशुतोष वैध,मंडलाध्यक्ष अर्की डीके उपाध्याय,अमर सिंह ठाकुर,आशा परिहार,हीरा कौशल,जिला सचिव राकेश गौतम,नरेंद्र चौधरी,जगदीश्वर शुक्ला,प्रेम शर्मा,ओमप्रकाश शर्मा,श्याम चौधरी,नरेश गौतम,पवन गौतम, पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया,हेमराज,जीत राम,राम जी वर्मा,आशिफ सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page