ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज (कुनिहार):- विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कोठी के गांव लोहारा- बडोरी महिला मण्डल की मासिक बैठक प्रधान सुनिता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में महिलाओं ने कई विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया कि बरसात को देखते हुए सभी को अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखना है ।
गन्दगी के कारण मखी -मछरों से पनपने वाली बीमारियों पर चर्चा कर प्रधान ने सभी से अपील की कि अपने आसपास गन्दा पानी जमा न होने दें और इस बारे लोगो को भी जागरूक कर बीमारियों से बचाना है। बैठक के बाद सभी ने महिला मंडल भवन के आसपास व रास्ते की साफ सफाई की।

इस दौरान सभी महिलाओं ने प्रण लिया कि समय समय पर गांव के अन्य सार्वजनिक स्थानों की भी साफ सफाई में अपना सहयोग देते रहेंगे।
इस मौके पर उर्मिला,मीना,निर्मला,मनोरमा, माला,मोनिका,सुमन,जयवंती,बीना शर्मा,जया देवी,कमला देवी,करुणा ,कांता देवी आदि महिलाएं मौजूद रही।




