ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- विकास खण्ड सोलन की पट्टाबरावरी पँचायत के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में 15 जून बुधवार को होने वाले पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबरावरी हरिपुर के स्थापना दिवस समारोह के आयोजन बारे इकाई अध्यक्ष डी डी कश्यप की अध्यक्षता में इकाई की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के बारे जानकारी देते हुए डी डी कश्यप ने बताया कि समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही है समारोह के सफल आयोजन के लिए आज हर पहलू पर चर्चा कर सभी कार्यकारणी सदस्यों को अलग अलग जिम्मेवारी सौंपी गई।

उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्यातिथि पेंशनर्ज कल्याण संगठन के राज्य अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा होंगे तथा समारोह की अध्यक्षता राज्य कार्यकारणी के सलाहकार व जिला सोलन के संगठन अध्यक्ष के डी शर्मा करेंगे। इकाई ने सभी पेंशनरों से इस समारोह में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। इस बैठक में जगदेव गर्ग,केशव राम,प्रेम चन्द,जगदीश शर्मा,शीलादेवी,बिशनदास,नेकराम कौंडल आदि मौजूद रहे।





